मेडिकल छात्रों के लिए ये हैं सबसे अच्छी स्कॉलरशिप, ऐसे ले सकते हैं फायदा –

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मेडिकल की पढ़ाई महंगी जरूर है, लेकिन स्कॉलरशिप की मदद से इसे आसान बनाया जा सकता है. भारत में MBBS, BDS, नर्सिंग और दूसरे मेडिकल कोर्स के छात्रों के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं. जानिए इनमें से सबसे अच्छी कौन सी हैं.

अगर आपने 12वीं में अच्छे नंबर लाए हैं और मेडिकल पढ़ाई करना चाहती हैं, तो इसमें ग्रेजुएशन के लिए ₹2.5 लाख तक की मदद मिल सकती है.

भारत में सर्वश्रेष्ठ मेडिकल छात्रवृत्तियाँ: डॉक्टर बनने का सपना हर साल लाखों स्टूडेंट देखते हैं, लेकिन मेडिकल की पढ़ाई होने से कई स्टूडेंट्स आगे ही नहीं बढ़ पाते हैं. MBBS, BDS, नर्सिंग या MD जैसे कोर्स की फीस कई बार फैमिली की पहुंच से बाहर चली जाती है. ऐसे छात्रों के लिए मेडिकल स्कॉलरशिप बड़ी राहत है. भारत में मेडिकल छात्रों के लिए सरकारी ही नहीं, प्राइवेट कंपनियों और ट्रस्ट की तरफ से भी कई शानदार स्कॉलरशिप मिलती हैं. आइए जानते हैं कौन-सी स्कॉलरशिप सबसे अच्छी है और कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

मेडिकल छात्रों के लिए टॉप स्कॉलरशिप्स :

1. HDFC बैंक एजुकेशनल क्राइसिस स्कॉलरशिप :- अगर परिवार में अचानक कोई फाइनेंशियल या पर्सनल परेशानी आ गई हो और पढ़ाई छूटने का खतरा हो, तो यह स्कॉलरशिप बहुत काम की है. मेडिकल समेत कई कोर्स के छात्रों को ₹10,000 से ₹25,000 तक की सहायता मिलती है.

2.स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप :- यह स्कॉलरशिप खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर माइनॉरिटी छात्रों के लिए है. इसमें सालाना ₹12,000 से ₹60,000 तक की मदद मिलती है. आवेदन आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच ऑनलाइन होता है.

3. NEST सीनियर स्कॉलरशिप :- MBBS और दूसरे मेडिकल कोर्स करने वाले छात्रों में यह काफी पॉपुलर है. इसमें ट्यूशन फीस के लिए ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है.

4. वहानी स्कॉलरशिप :- यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे छात्रों को दी जाती है. इसमें पूरी ट्यूशन फीस और रहने का खर्च तक कवर हो सकता है. सीटें सीमित होती हैं, इसलिए समय पर अप्लाई करना जरूरी है.

5. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेडिकल स्कॉलरशिप :- NEET जैसी नेशनल लेवल की परीक्षा देने वाले EWS छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप मददगार है. इसमें करीब ₹20,000 की आर्थिक सहायता मिलती है.

6. लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस :- यह स्कॉलरशिप खासतौर पर लड़कियों के लिए है. अगर आपने 12वीं में अच्छे नंबर लाए हैं और मेडिकल पढ़ाई करना चाहती हैं, तो इसमें ग्रेजुएशन के लिए ₹2.5 लाख तक की मदद मिल सकती है.

7. केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना :– यह स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दी जाती है। मेडिकल स्टूडेंट्स को इसमें सालाना ₹10,000 से ₹20,000 तक की सहायता मिलती है।

8. प्रगति स्कॉलरशिप :- यह स्कॉलरशिप खास तौर पर छात्राओं के लिए है। इसमें प्रति वर्ष ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे मेडिकल व हेल्थ साइंस से जुड़े कोर्स की पढ़ाई आसान हो जाती है।

स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें

  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें.
  • फैमिली इनकम सही तरीके से दिखाएं.
  • आखिरी तारीख का इंतजार न करें.
  • ऑफिशियल वेबसाइट से ही अप्लाई करें.

Let’s Connect!

Have questions about MBBS admissions in India or abroad? Our expert counselors are here to help you every step of the way—from NEET guidance to securing direct admission through Management or NRI Quotas.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name